Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में चला बुलडोजर, होलिका दहन की जगह पर अवैध कब्जे...

कानपुर देहात में चला बुलडोजर, होलिका दहन की जगह पर अवैध कब्जे को उप जिलाधिकारी ने हटवाया

कानपुर देहात (हि.स.)। सरकार दोबारा बनते ही जनपद में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। सिकन्दरा थानाक्षेत्र में उप जिलाधिकारी ने होली की जगह पर अवैध कब्जे को हटाते हुए कब्जे दारू पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। इस बार सरकार बनने से पहले हुए चुनाव में बुलडोजर भी एक अहम भूमिका के रूप में सामने आया था। जिसमें सरकार बनते ही फिर से बुलडोजर के चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ भी नहीं ली है लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध कब्जों को अधिकारियों ने ढहाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी रविकांत गौर ने मिलकर गांव में होली की जगह पर अवैध कब्जे को हटाया है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि कई दिनों से इस जगह पर अवैध कब्जे की सूचना आ रही थी। जिसके बाद आज बुलडोजर के द्वारा इस अवैध कब्जे को हटाया गया है और कब्जे धारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular