Friday, February 13, 2026
Homeकानपुरकानपुर देहात: भाजपा ने 22 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया

कानपुर देहात: भाजपा ने 22 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया

कानपुर देहात (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कानपुर देहात के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य कर रहे 22 कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने निष्कासित किया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने रविवार को ऐसे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जो भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या सहयोग दे रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है।

रूरा नगर पंचायत से रजोल शुक्ला पूर्व जिला उपाध्यक्ष, शिवली नगर पंचायत से वतन राज अग्निहोत्री संयोजक, मूसानगर नगर पंचायत से राजू चौहान जिला कार्यसमिति, राजपुर नगर पंचायत से तासू ठाकुर विधानसभा आईटी संयोजक,दिनेश चंद्र मिश्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता, अवध विश्नोई पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक, राम जी विश्नोई बूथ अध्यक्ष को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया गया है।

भाजपा के अधिकृत सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के विद्रोही सभासदों को तत्काल प्रभाव से भाजपा ने निष्कासित किया है, जिसमें अकबरपुर वार्ड पांच से कल्लू गिहार, अकबरपुर वार्ड 10 से दशरथ पाल,अकबरपुर वार्ड 11 से श्याम जी तिवारी, अकबरपुर वार्ड 11 से गुड्डू शर्मा, अकबरपुर वार्ड 12 से संजय कुमार नायक, अकबरपुर वार्ड 14 से अर्चना देवी, अकबरपुर वार्ड 15 से पूनम श्रीवास्तव, मूसानगर से मूसानगर वार्ड आठ से अनवर सिद्धकी, मूसानगर वार्ड 11 से ईश्वर चंद्र मिश्र, रनिया वार्ड सात से पर प्रमीत तिवारी, रनिया वार्ड 13 से अतुल त्रिपाठी, पुखराया वार्ड 6 से दुलारे बाल्मीकि, पुखराया वार्ड 11 से प्रबल द्विवेदी, पुखराया वार्ड 14 से जीतू शर्मा उर्फ सर्वेश, राजपुर वार्ड 13 से आलोक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में हर वर्ग और समाज के व्यक्ति को मौका दिया जाता है। कुछ विशेष लोग जिनको टिकट नहीं दिया गया, वह पार्टी विरोधी नीतियों में पाए गए। उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

अवनीश/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular