Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात : बीएसएफ जवान को बदमाशों ने मारी गोली, लूट ले...

कानपुर देहात : बीएसएफ जवान को बदमाशों ने मारी गोली, लूट ले गए हजारों नकदी और सोना

कानपुर देहात (हि. स.)। जनपद के राजपुर थानाक्षेत्र में शहर से कैश लेकर घर जा रहे बीएसएफ जवान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले शैलेन्द्र सिंह बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती बांग्ला देश बार्डर पर हैं। कुछ दिन पहले वो छुट्टी पर घर आये थे। शुक्रवार देर रात वह शहर कैश लेने आए हुए थे और देर रात कैश लेकर घर जा रहे थे। अभी वह थानाक्षेत्र के सलेमपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनको रोक लिया। शैलेन्द्र के साथ उनका साथी भी था। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिये शैलेन्द्र को गोली मार दी और हजारों की नगदी और सोने की जंजीर लूट ले गए। गोली लगने से शैलेन्द्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

वहीं शैलेन्द्र का साथी बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गम्भीर हालत में शैलेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular