Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात पुलिस की मुस्तैदी,350 पेटी शराब बरामद

कानपुर देहात पुलिस की मुस्तैदी,350 पेटी शराब बरामद

कानपुर देहात(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख निश्चित होने के बाद लगाई गई आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जनपद कि पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है । देर रात भी पुलिस सघन चेकिंग अभियान के दौरान गाजियाबाद से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पुलिस के हत्थे लगी।

विधानसभा चुनाव के चलते सियासत तेज होती नजर आ रही है और ऐसे में वोटरों को लुभाने के भी तमाम प्रयास किए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है। जिस पर कानपुर देहात पुलिस पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं । ऐसे में गाजियाबाद जिले से लाई जा रही शराब कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे से होकर एक डीसीएम के माध्यम से गुजर रही थी। पुलिस के चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीछा करते हुए इस डीसीएम को पकड़ा और इसमें से लगभग 3000 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी ,शराब की इतनी ज़्यादा मात्रा लेकर जा रहे वाहन चालक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये शराब गाजियाबाद से बनारस की ओर जा रही थी। एडिशनल एसपी कानपुर देहात घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पुलिस इसे अवैध तरीके से खपाने की उम्मीद जता रही है जिसके चलते पुलिस ने शराब का ब्योरा न दे पाने के चलते शराब को जब्त कर विधिक कार्यवाही करने की बात कही है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular