कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के माती जेल में पांच साल पहले दुष्कर्म की सजा में बंद युवक में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरौर थानाक्षेत्र के गदनपुर गांव में रहने वाला आशीष (27) के ऊपर पांच साल पहले नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। जिसके चलते आशीष को 20 साल की सजा मिली थी। युवक पांच साल से जेल में था। रविवार युवक ने अपनी सेल में गमझे से फांसी लगा ली।
आनन-फानन में पुलिस युवक को सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक की मां ममता ने आत्म हत्या को न मानते हुए मामले में जांच का आग्रह किया है।
कानपुर देहात : पांच साल से जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने बैरक में लगाई फांसी, मौत
RELATED ARTICLES
