Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात : तीसरी आंख की निगरानी में 89 केंद्रों पर हाईस्कूल...

कानपुर देहात : तीसरी आंख की निगरानी में 89 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 49,678 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

कानपुर देहात(हि.स.)। कोरोना काल खंड के बाद पहली बार दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। जनपद के 89 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के मिलाकर 49,678 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। सुबह 8:00 बजे हाई स्कूल की और दोपहर 2:00 बजे इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी है। जिसको लेकर के सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तैयारियां पहले से ही कर ली गई है।

जब से देश में कोरोना न्यू अपनी पांव पसारने शुरू किए तब से जनहानि के साथ युवाओं और बच्चों का भविष्य भी कहीं ना कहीं दांव पर लग गया था। जिसके चलते कोरोना कालखंड में परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी थी । जिसकी तैयारी भी उनको घर बैठे ऑनलाइन ही कराई गई थी। लेकिन दो वर्षों के बाद जब कोरोना के मामलों में कमी आई उसके बाद सरकार और प्रशासन ने इस ऑनलाइन परीक्षा को ऑफलाइन परीक्षा में तब्दील कर दिया है।

जनपद के 89 केंद्रों पर गुरुवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा ऑफलाइन शुरू हुई है। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा दो पालियों में होनी है जिसमें पहली पाली सुबह 8 से 11:15 जिसमे हाईस्कूल व दूसरी पाली अपराह्न 2 से शाम 5:15 तक इंटरमीडिएट की परीक्षा चलेगी। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा जनपद के कुल 49,678 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसमे हाईस्कूल के 26,620 व इंटरमीडिएट के 23,058 परीक्षा दे रहे हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के छात्र और छात्राएं प्रथम पाली में हिन्दी व सैन्य विज्ञान की परीक्षा दे रहे हैं तो वहीं, द्वितीय पाली में इंटर की हिन्दी की परीक्षा छात्र और छात्राओं ने दी।।

नकल विहीन परीक्षा की तैयारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षा केंद्र,परीक्षार्थियों व कर्मचारियों पर नजर रखने के जिससे परीक्षा को नकल बनाया जा सके इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आनलाइन मॉनिटरिंग के लिए बनाए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।

यह टीम करेगी निगरानी

जनपद में दो सुपर जोनल, छह जोनल, 12 सेक्टर व 89 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यही नहीं इसी के साथ छह सदस्यीय सात सचल दल टीमों का भी गठन किया गया है। यह टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगी। इसी के साथ 2500 कैमरे पूरे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन की मंशा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरीके से नकल विहीन बनाया जाए जिसको लेकर के जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे के साथ-साथ सचल दल लगातार निगरानी कर रहे हैं किसी भी तरीके की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही के भी निर्देश साफ दिए गए हैं।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular