Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कानपुर देहात जा रहे कांग्रेस और सपा प्रतिनिधिमंडल उन्नाव में रोके गए

 कानपुर देहात जा रहे कांग्रेस और सपा प्रतिनिधिमंडल उन्नाव में रोके गए

उन्नाव(हि.स.)। कानपुर देहात में हुई मां-बेटी की मौत के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस और सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर रोक लिया गया।

कानपुर देहात में हुई मां बेटी की मौत मामले में सियासत तेज हो गई है। कानपुर देहात जा रहे सपा विधायक मनोज पाण्डेय को पुलिस ने अचलगंज कोतवाली क्षेत्र बदरका चौराहे पर रोक लिया है। मनोज पाण्डेय रायबरेली जिले के ऊंचाहार से विधायक है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सोहरामऊ पुलिस ने नवाबगंज टोल प्लाजा के पास से हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात जा रहा था। परिवार के संवेदनाओं को व्यक्त करने और घटना की हकीकत को जानने के लिए प्रतिनिधि मंडल जा रहा था। पुलिस ने यह कहकर रोका गया है कि उन्हें उच्चधिकारी से आदेश मिला है। इसी वजह से उन्हें यहां पर रोका गया है।

अरुण/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular