कानपुर देहात (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी का बीतीरात जनपद से बहराइच जिले में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह लखनऊ से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ को कानपुर देहात का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वर्ष 2011 बैच के आईपीएस स्वप्निल ममगाई ने तेज तर्रार आईपीएस अफसरों और अपने कड़े निर्णय के लिए जाने जाते हैं। श्री ममगई ने मेरठ में टेनिंग ली है। वह सीबीसीआईडी लखनऊ में रहे। कुछ दिन पीएसी मुराबाद में भी तैनात रहे। इसके अलावा जनपद झांसी के टहरौली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में सीओ के पद पर काम किया। डेढ़ वर्ष तक अभियोजन मेरठ में भी तैनाती रही। इसके बाद वे ईओडब्ल्यू लखनऊ में भी रहे हैं।
अगर बात की जाये तो एसपी केशव कुमार की तो जनपद में सितम्बर 2020 में कार्यभार संभाला था। बतौर पुलिस अधीक्षक उन्होंने सभी से सामंजस्य बनाकर जनपद में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सफल रहे हैं।
अवनीश/दीपक
