Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात :उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों ने बीज भंडार मालिक...

कानपुर देहात :उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों ने बीज भंडार मालिक को पीटा

– पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद के राजपुर थानाक्षेत्र में बीज भंडार मालिक के उधारी मांगे जाने पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजपुर थाना क्षेत्र में न्यू बाला जी बीज भंडार नाम से दुकान है जिसका संचालन अरुण कटियार करते है। अरुण कटियार ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरी दुकान के सामने सार बीज भंडार की दुकान अनुज कटियार ने कर रखी है। जिसका सामान वो मेरी ही दुकान से लिया करता है। उसने हमसे 25 हजार का माल उधार लिया था जिसका पैसा मांगने पर उसने मेरे साथ गाली-गलौज की और फिर हाथापाई करने लगा। उसके अन्य साथी भी मौके पर आ गए और मेरे भाई को भी मारापीटा। इस मारपीट का वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया। आरोप लगाया कि इससे पहले भी ये लोग मेरे साथ मारपीट कर लूट कर चुके हैं। ये लोग दबंग किस्म के लोग हैं। जबरजस्ती ये लोग मेरी दुकान से सामान लेते हैं और फिर पैसा मांगने पर मारपीट करते हैं। मुझे व मेरे भाई को गंभीर चोट भी आई हैं। हम लोगों ने थाने में लिखित तहरीर भी दे दी है। मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर और वीडियो के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular