Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में चार से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर : दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में चार से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। जनपद में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में चार साल से फरार अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त को जेल भेजते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। 

एसीपी कोतवाली बृजनारायण सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले का रहने वाले भूपेन्द्र पर चार साल पूर्व बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। रविवार को उसकी कानपुर में होने की सूचना मिली। जानकारी के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने जाल बिछाकर फरार आरोपी को दबोच लिया। 
एसीपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार भूपेन्द्र के चार साथियों को पूर्व में पकड़कर जेल भेज चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular