Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बैट्री केबिन में लगी आग,...

कानपुर : दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बैट्री केबिन में लगी आग, सिग्नल कनेक्टीविटी हुई ठप

सिग्नल कनेक्टीविटी बाधित होने से रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

कानपुर (हि.स.) (अपडेट)। 
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गुरुवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पनकी से जीएमसी गोविन्दपुरी के पास बैटरी केबिन रूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से रेल मार्ग पर सिग्नल प्रणाली ध्वस्त हो गई और इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा।
आग की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत कर काबू पाया। सिग्नल प्रणाली बाधित होने से लगभग दो दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त कराया और मामले की जांच के भी आदेश दिए। 
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गोविंदपुरी पुरी के आगे और पनकी से पहले अर्मापुर के पास अचानक रेलवे के बैटरी केबिन में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझता, इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि बैटरी केबिन रेल पटरियों के किनारे ही होता है, ऐसे में यहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को दी। आग की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने उस पर काबू पाया। उधर, रेलवे की तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग गर्मी की वजह से लगी या कहीं कोई शार्ट सर्किट हुआ, इस बात की भी पड़ताल करायी जा रही है।
बैटरी केबिन से जुड़ी होती ​है सिग्नल व्यवस्था
बताते चलें कि, पटरियों के पास सिग्नल व्यवस्था को जोड़ने के लिए बैटरी केबिन लगाए जाते हैं। कानपुर में लगे आग की वजह से यहां की सिग्नल प्रणाली भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सिग्नल प्रणाली ध्वस्त होने का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। सिग्नल प्रणाली ध्वस्त होने से तकरीबन दो दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां से 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मैनुअल तरीके से ट्रेनों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डिप्टी सीटीएम मौके पर पहुंचे और जांच के दिए आदेश
कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पनकी से जीएमसी कानपुर के बीच गुरुवार दोपहर दो बजकर 35 मिनट के करीब एक बैटरी कोच केबिन में आग लग गयी थी। जिसके कारण दिल्ली-हावड़ा का यातायात मार्ग कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर जल्द ही काबू भी पा लिया गया था। उनका कहना है कि केबिन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस आग से किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular