Wednesday, April 1, 2026
Homeस्वास्थ्यकानपुर: तेजी से बढ़ता जा रहा डेंगू और स्वाइन फ्लू का प्रकोप

कानपुर: तेजी से बढ़ता जा रहा डेंगू और स्वाइन फ्लू का प्रकोप

कानपुर (हि.स.)। डेंगू और स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज की लैब में जांच के लिए आने वाले नमूनों में अब तक ग्यारह रोगियों में डेंगू से संक्रमण होने की पुष्टि हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि कानपुर में तैनात डिप्टी सीएमओं डा.ओपी गौतम को बुखार हो जाने के बाद जांच कराया गया। उनकी रिपोर्ट के लिए सेम्पल के.जी.एम.यू लखनऊ भेजी गई थी। जहां से उनकी रिपोर्ट में एच1एन1 पॉजिटिव आई है। इस तरह महानगर में अबतक दस लोग स्वाइन फ्लू की जद में आ चुके है। मेडिकल की छात्रा पाखी की जान जा चुकी है।

शहर के कल्याणपुर, किदवई नगर, शिवराजपुर, योगेन्द्र विहार, मूलगंज चौराहा समेत अन्य मोहल्लों में संक्रमण रोगों से लोग पीड़ित हो रहे है। जिसमें डायरिया, मलेरिया, डेंगू समेत अन्य रोगों की चपेट में आ रहे है। उर्सला अस्पताल की लैब में अबतक 30 बुखार के रोगियों के नमूनों की जांच कराई गयी। जिसमें नौ रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

संक्रमण रोगों में बुखार का कहर तेजी से बढ़ रहा है। सरकरी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। डयरिया, मलेरिया, खांसी और उल्टी—दस्त एवं पेट दर्द के मरीज भी आ रहें है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular