Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : तुलसी उपवन में फरवरी से लाइट एंड साउंड शो गूजेंगी...

कानपुर : तुलसी उपवन में फरवरी से लाइट एंड साउंड शो गूजेंगी रामायण चौपाई

— मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर अफसरों को शेष 10 फीसदी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

कानपुर (हि.स.)। जनपद में रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को समर्पित मोतीझील के तुलसी उपवन में अगले साल से रामायण के प्रसंगोंं से गूंजने लगेंगे। पार्क में रामायण थीम पर लाइट एंड शो एक सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा। यह बात मंगलवार को निर्माणाधीन रामायण थीम को लेकर तैयार किए जा रहे तुलसी उपवन का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त राजशेखर ने कही। 
उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां पर कार्यदायी संस्था एनपीसीसी के अफसरों से कहा कि पार्क में लगभग 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। बताया कि 5.88 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे थीम पार्क में मौजूदा समय में लाइट एंड साउंड शो की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 
मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग को अगले दो माह में शेष 10 फीसदी काम को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि थीम पार्क के उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा कराई जा सकती है। पर्यटन व मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए काम अलगे दो माह में पूरा कर लिया जाए। बताया कि पहले एक साल के लिए थीम पार्क का संचालन और इसका रख—रखाव निर्माण एजेंसी एनपीसीसी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद इसका संचालन और पूरी देखरेख पर्यटन विभाग या नगर निगम को सौंप दी जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular