कानपुर (हि.स.)। महाराजपुर थाना अंतर्गत गुजरने वाली कानपुर—प्रयागराज रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त की। मृतक की पहचान बड़ा गांव निवासी हरिओम कुशवाहा पुत्र राधेश्याम कुशवाहा के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से देर रात युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।
