Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : जेई को सिखाया सबक, एडीजी ने दूसरी बार मास्क नहीं...

कानपुर : जेई को सिखाया सबक, एडीजी ने दूसरी बार मास्क नहीं लगाने पर काटा 10 हजार का चालान

कानपुर । कानपुर के एडीजी भानु भास्कर ने जेई आरके शर्मा का दूसरी बार मास्क न लगाने पर दस हजार रुपए का चालान काटा। दरअसल एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर साढ थाने में बन रहे पुलिस भवन का निरीक्षण कर रहे थे। इस भवन का निर्माण पुलिस आवास निगम के जेई आरके शर्मा करवा रहे थे और खुद जेई आरके शर्मा ही निरीक्षण करवा रहे थे।
निरीक्षण के दौरान एडीजी, आईजी, एसपी, सीओ सब मास्क लगाए हुए थे, लेकिन जेई ने मास्क नहीं लगा रखा था। उन्होंने जेई से कहा सबने मास्क लगा रखा है, आपने मास्क नहीं लगाया, क्यों न आपका हजार रुपए का चालान कटवाया जाए। जेई ने कहा, अरे सर रहने दीजिए पहले एक बार चालान कट चुका है, यह सुनते ही एडीजी साहब काफी नाराज होते हुए बोले आप जिम्मेदार व्यक्ति हैं। जब सार्वजनिक जगह पर आप ही मास्क का मजाक बनाएंगे तो आपके कर्मचारी क्या समझेंगे। इसके बाद उन्होंने जेई का दस हजार का चालान कटवा दिया। एडीजी भानु भास्कर ने पुलिस कर्मियों को भी चेतावनी दी कि कोई भी सार्वजनिक जगह पर या ड्यूटी के दौरान बिना मास्क के पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular