Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : जिला अस्पताल की पहली मंजिल में दौड़ती बाइक को देख...

कानपुर : जिला अस्पताल की पहली मंजिल में दौड़ती बाइक को देख हतप्रद हुए मरीज

युवक पहली मंजिल में बाइक से लेकर पहुंचा मरीज, नियमों को किया तार-तार

कानपुर (हि.स.)। शासन की लाख सख्ती के बाद भी जिला अस्पताल उर्सला सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन तीमारदार स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए परेशान रहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक तीमारदार अपने मरीज को अस्पताल की पहली मंजिल में बाइक से लेकर पहुंच गया। बाइक से अस्पताल के अंदर जा रहे मरीज को देख लोग हतप्रद हो गये। इस पर बाइक सवार युवक का कहना है कि डाक्टर के कहने पर बाइक से मरीज को स्लोप के जरिये ले गया।

सड़क पर यातायात नियमों को तोड़ने पर अब ई चालान फौरन पहुंच जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति जिला अस्पताल की पहली मंजिल में बाइक चला रहा हो उस पर किस प्रकार की कार्रवाई होना चाहिये। हालांकि बाइक से मरीज को ले जाने वाले युवक का कहना है कि अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं था और पहली मंजिल स्थित हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मरीज को दिखाना था। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो डाक्टर से समस्या बताई गई। इस पर डाक्टर ने बाइक से मरीज को लाने को कहा, तभी मरीज को स्लोप के जरिये बाइक से लेकर पहुंचा। जिस समय धड़-धड़ाते हुए बाइक से युवक मरीज को लेकर पहली मंजिल में लेकर जा रहा था उस दौरान किसी ने बाइक सवार युवक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे साफ होता है कि अस्पताल में न तो कोई नियम है और न ही व्यवस्थाएं।

इस पर जिला अस्पताल की निदेशिका डा. किरन सचान ने कहा कि वीडियो को अभी देखा नहीं है, देखने के बाद जांच कर नियमत: कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular