Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर जिलाधिकारी ने बेटे को खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया...

कानपुर जिलाधिकारी ने बेटे को खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

— 0 से 5 वर्ष के 5,87,125 बच्चों आज से 2149 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी

— जनपद कानपुर नगर के 10 लाख 49 हजार 429 घरों में बच्चों को 26 मार्च तक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी

— 70 मोबाइल पोलियो टीमों द्वारा जनपद के 273 ईट भट्टों में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी

कानपुर (हि.स.)। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रविवार को अपने शिविर कार्यालय से पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने अपने बेटे अभिराज एवं दलेल पुरवा निवासी कलीम अशरफ के पुत्र मोहम्मद अफ्फान आयु 2 वर्ष को पोलियो की खुराक पिला कर पल्स पोलियो महाअभियान की आज से शुरूआत की।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ आज 2149 बूथों से किया जा रहा है। सभी जनपद वासी अपने 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए तथा कल 21से मार्च 26 मार्च तक 1850 टीमों द्वारा घर घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी सभी जनपद वासी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 273 ईट भट्टो में 70 मोबाइल टीमों द्वारा पल्स पोलियो की बच्चों को खुराक पिलाने के लिए टीमें भेजी जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर नेपाल सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, यूनिसेफ से फुजैल अहमद जिला समन्वयक, अमिताभ बाजपेई मण्डलीय को-ऑर्डिनेटर, डब्ल्यूएचओ से अरशद अली प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular