Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : चौकी प्रभारी ने आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, एसपी ने किया...

कानपुर : चौकी प्रभारी ने आरएसएस कार्यकर्ता को पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

– एसपी ने सीओ को प्रकरण की जांच सौंप मांगी रिपोर्ट

कानपुर (हि.स.)। जनपद के आउटर थाना क्षेत्र बिल्हौर में अरौल चौकी प्रभारी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी विवाद की सूचना पर पहुंचे थे और वहां पर आरएसएस कार्यकर्ता को डंडे से पीट दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी आउटर ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच सीओ बिल्हौर को सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक, बिल्हौर के अरौल चौकी क्षेत्र में रहने वाले मोतीलाल कश्यप ने बताया कि एक दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी छोटे कश्यप व उसके परिवार के लोग किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध जब उनके बेटे ने विरोध किया तो वह लोग उग्र हो गए। इसकी सूचना राजन ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी कमलेश कुमार चौकी पुलिस के साथ पहुंचे और मामले की सत्यता जाने बिना ही उल्टा गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध आरएसएस कार्यकर्ता व भतीजे शिवम ने किया तो पुलिस कर्मी भड़क गए और चौकी प्रभारी ने भतीजे को डंडे से पीट दिया और घसीटते हुए चौकी ले गए।

आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घर की महिलाओं से भी अभद्रता की। चौकी प्रभारी द्वारा पिटाई की जानकारी पर साथी आरएसएस कार्यकर्ता बिल्हौर कोतवाली पहुंच गए और चौकी प्रभारी की गैरजिम्मेदाराना भरे रवैये की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। मामले में क्षेत्राधिकारी बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि मामले का पुलिस अधीक्षक आउटर द्वारा संज्ञान लिया गया है। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular