Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : चुनाव में चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को किया जा...

कानपुर : चुनाव में चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा परेशान

– छोटी छोटी रकम को लेकर हो रही सघन पूछताछ

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन देखा जा रहा है कि बीते दिनों कानपुर पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कई जगहों से व्यापारियों के अनुचित उत्पीड़न की खबरें सामने आई हैं।

परेशान हो रहे व्यापारियों को देखते हुए बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र पाल सिंह से मिला। कहा गया कि यहां पर चुनाव को मद्देनजर रखते हुए चेकिंग करके कई बड़ी मात्रा में कैश जब्त करा जा रहा है। यही नहीं छोटी मोटी रकम भी ले जाते हुए दिक्कत आ रही है। व्यापार में कैश का उपयोग तो होता ही है हर चौराहे पर व्यापारियों को रोककर थोड़े बहुत नकद की रकम का भी हिसाब मांगा जा रहा है, जिससे उन्हें व्यापार करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कानपुर फर्नीचर एवं प्लाई एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन मिश्रा का कहना है कि हमारा काम केवल सहायक पर चलता है और इस चेकिंग की वजह से कोई भी व्यापारी मार्केट में नहीं आ रहा है। जिससे हमारा व्यापार नहीं चल पा रहा है।

इस संबंध में एसीएम सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि व्यापारियों ने अपनी शिकायत हमारे सामने रखी हैं। हम इसको ध्यान में रखेंगे और कोशिश करेंगे कि इस चुनावी चेकिंग का असर व्यापारियों पर ना पड़े और ना ही उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़े।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular