Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : चाचा नेहरु अस्पताल में हुआ हवन पूजन, जल्द शुरु...

कानपुर : चाचा नेहरु अस्पताल में हुआ हवन पूजन, जल्द शुरु होगा दोबारा

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री ने किया फैसला

कानपुर (हि.स.)। कभी बच्चों को बेहतर इलाज के नाम से जाना जाने वाले चाचा नेहरु अस्पताल कई सालों से बंद चल रहा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे दोबारा चालू करने की सहमति दे दी। इसको लेकर मंगलवार को मेयर प्रमिला पाण्डेय ने अस्पताल परिसर में हवन पूजन कराया और कहा कि जल्द ही यह अस्पताल दोबारा शुरु हो जाएगा।

कानपुर में कई सालो से बंद पड़े चाचा नेहरू अस्पताल के अब दिन बहुरने वाले है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसको ध्यान में रखते हुए पुनः चालू करने की कवायद करी है। इसी कड़ी में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय के साथ अन्य भाजपा नेताओ ने अस्पताल परिसर में हवन पूजन किया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि यह हमारा सपना था। इसलिए सावन के पवित्र महीने में इस अस्पताल में हवन पूजन किया है, और यह अस्पताल दुबारा फिर से चालू किया जाएगा। जिसका फ़ायदा कानपुर के बच्चों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि योगी जी से इस सम्बन्ध में बात की गयी थी और उनसे कहा था कि जो तीसरी लहर आने की संभावना भी जताई गयी। इसलिए बच्चों के इस अस्पताल को दुबारा शुरू होने से पहले हवन पूजन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular