Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : चमनगंज पुलिस ने छापेमारी कर 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार

कानपुर : चमनगंज पुलिस ने छापेमारी कर 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। चमनगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर क्षेत्र में दो जगहों पर चल रहे जुएं की फड़ पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई पुलिस ने घड़ी वाली मस्जिद वाली गली में की यहां से पुलिस ने मो0 अल्तमस, मो0 रूमी, विकास, शानू, मो0 शादाब, सिकन्दर, राशिद, मो0 आशिफ, मो0 हासिम सभी चमनगंज के निवासी हैं। इनके पास से ताश की गड्डी व 2430 रुपये व जामा तलाशी में 7860 रुपये बरामद हुए हैं।

दूसरी कार्रवाई पुलिस ने घोड़ेवाला मैदान डिप्टीपड़ाव के पास की। यहां से पुलिस ने फराज खान, मो0 कयूम, सरमीली कुमार, मो0 फुरकान, जसीम, मो0 अरवाज, मो0 सानू, फरान अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से ताश के पत्ते व दो हजार रुपये व जामा तलाशी में 7600 रुपये बरामद हुए हैं। एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular