Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : घाटमपुर में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, 40...

कानपुर : घाटमपुर में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, 40 बीघा फसल जलकर स्वाहा

कानपुर (हि.स.)। कानपुर आउटर अंतर्गत आने वाले घाटमपुर थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के तारों में फंसकर पक्षी जलकर नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर आ गिरा। जिससे फसल में आग लग गई। आग ने पलक झपके विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद देरी से पहुंची दमकल के चलते 40 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना करते हुए सरकारी मद्द दिलाने का आश्वासन दिया।

घाटमपुर के बम्बुराहा गांव के किसानों की गेहूं की फसल खड़ी है। किसानों द्वारा कटाई कराई जा रही है। इस बीच गुरूवार को कटाई के लिए गेहूं की खड़ी फसल में आज अचानक आग लग गयी। प्रत्यदर्शियों के अनुसार, बिजली विभाग की खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लम्बी लाइन के तार गुजर रहे हैं। जिसमें आज पक्षी फंसने के बाद करंट से आग लग गई। आग से जलता हुआ पक्षी नीचे गेहूं की खड़ी फसल पर आ गिरा और इससे खेतों में आग लग गई।

गांव के राजेन्द्र सिंह ने 112 नं0 डायल किया। राजेन्द्र सिंह के अनुसार, कॉल करने के दो घंटे बाद फायर बिग्रेड और सम्बन्धित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों की फसल जलने की सूचना पर नायब तहसीलदार घाटमपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से फसल नुकसान की जानकारी जुटाई और किसानों से बातचीत की। मौका मुआयना कर उन्होंने सरकारी मद्द दिलाए जाने का आवश्वासन दिया।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular