Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : घरेलू विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या

कानपुर : घरेलू विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या

कानपुर (हि.स.)। महाराजपुर थानाक्षेत्र के महुआ मजरा घाघूखेड़ा गांव में एक युवक की उसके भाई ने शनिवार देररात डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह घरेलू विवाद है। रविवार सुबह पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने जांच की।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि महाराजपुर के महुआ मजरा घाघूखेड़ा गांव निवासी शिव बहादुर सिंह यादव (30) का उसके भाई से शनिवार देर रात विवाद हो गया। इस दौरान उसके भाई ने डंडे से पीट-पीटकर शिव बहादुर की हत्या कर दी और फरार हो गया।

रविवार सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाया। पूछताछ में यह बात सामने निकलकर आई है कि घरेलू विवाद के चलते भाई ने दूसरे भाई की हत्या की है। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular