कानपुर । कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मुहैया करने कानपुर पुलिस कमिश्नर ने एक ऑक्सीजन बैंक शुरू कर जरूरतमंदों को मुफ्त सिलेंडर बांटने शुरू कर दिये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें ऑक्सीजन की फौरन जरूरत ना हो वो पुलिस को सिलेंडर दान दें या उधार दे दें, ताकि जिन्हें फौरन जरूरत हैं, उनकी जान बचाई जा सके। ये कानपुर पुलिस पुलिस लाइन में पुलिस का ऑक्सीजन बैंक है। यहां से जरूरत मंदों को मुफ्त सिलेंडर मिलता है।
कानपुर उन शहरों में है जहां कोरोना कहर बन कर टूटा है। यहां अभी भी 11675 एक्टिव केस है और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1370 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़े इससे बहुत ज्यादा हैं। यहां पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इस सिलेंडर बैंक शुरुआत की है। सिलेंडर बैंक में जनता से जरूरत से जरूरत से ज्यादा सिलेंडर दान में या उधार मांगे जा रहे हैं।
कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि जिन लोगों को जरूरत है उन्हें ये उपलब्ध कराया जाएगा और आवश्यकता पूरी होने के बाद में ये सिलेंडर आपको वापस कर दिया जाएगा। ये पूरी तरीके से निशुल्क व्यवस्था है। इसमें कहीं भी किसी से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। केवल प्रयोजन ये है, उद्देश्य ये है कि जिसकी जरूरत है उस तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच पाये।
कानपुर : कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को मुफ्त सिलेंडर बांट रही है कानपुर पुलिस
RELATED ARTICLES
