– ड्रोन व वनकर्मियों की टीमें तलाश में जुटी
कानपुर (हि.स.)। जनपद के वीएसएसडी डिग्री कॉलेज के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की फोटो कैद हो गई है। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जंगली इलाके से तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस आया है। यह फोटो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी है। वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए की लोकेशन पता कराने के लिए ड्रोन के जरिए निगरानी कर रही है।
नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित वीएसएसडी डिग्री कॉलेज में एक तेंदुआ घुस आया। कॉलेज के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। फुटेज तेंदुआ दिखने में कॉलेज प्रशासन ने पुलिस के अलावा वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अलावा पुलिस की टीमें उसकी लोकेशन पता करने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है।
वन संरक्षक की अगुवाई में टीमों ने गंगा कटरी इलाके में कांबिंग शुरू कर दी। गंगा बैराज से सटे शहर की ओर के क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है, फिलहाल अभी उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल सका है। नवाबगंज के अलावा कोहना थाने की पुलिस और वन विभाग की कई टीमें गंगा कटरी इलाके में ड्रोन के जरिए तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीएसएसडी डिग्री कालेज के पास जंगल है और कहीं न कहीं तेंदुआ यहीं से निकल कर रिहायशी इलाके में दाखिल हुआ है। वहीं, चिड़ियाघर प्रशासन से पुलिस ने संपर्क साधते हुए तेंदुए की तलाश जारी है। कई जगहों पर लोहे का जाल लगाया गया है।
कानपुर के कॉलेज में दिखे तेंदुए के मामले में सहायक वन संरक्षक वन अधिकारी ए.के. सिंह का कहना है कि तलाश जारी है। ड्रोन के जरिए भी इलाके की निगरानी की जा रही है। दो लोहे के जाल भी कॉलेज के पास स्थित जंगली क्षेत्र में लगा दिए गए हैं। साथ ही वन कर्मियों को भी निगरानी में लगा दिया गया है। वन संरक्षक ने गंगा कटरी से नाले के रास्ते से कॉलेज तक आने की बात सामने आ रही है। फिलहाल तलाश जारी है। बिना किसी नुकसान में तेंदुए को पकड़ना का हमारा प्रयास जारी है।
