कानपुर (हि.स.)। यूपी बोर्ड परीक्षा में कानपुर के छात्रों ने परचम लहरा दिया। प्रिंस पटेल ने जहां हाईस्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं इंटरमीडिएट में प्रखर पाठक ने 94 फीसद अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों में कानपुर का स्थान होने से छात्रों में जबरदस्त खुशी की लहर दिखाई दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से पहले यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हुआ तो कानपुर के प्रिंस पटेल ने उत्तर प्रदेश टॉप कर दिया। कुछ ही घंटों बाद 12वीं का परिणाम जारी हुआ तो यहां भी प्रखर पाठक ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
प्रखर पाठक एनएलके इंटर कालेज विष्णुपुरी का छात्र है और उसने 500 में 470 अंक प्राप्त किया है। प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और अध्यापकों को दिया। विद्यालय और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है और मिष्ठान वितरण किया जा रहा है।
अजय/मोहित
