Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर के एसपीएम मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की फिर उठी मांग

कानपुर के एसपीएम मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की फिर उठी मांग

कानपुर (हि.स.)। कल्याणपुर में एसपीएम मेट्रो स्टेशन का नाम निजी अस्पताल के नाम पर है, जिसको लेकर बराबर मांग की जा रही है कि मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जाये। इसी क्रम में रविवार को ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल सांसद देवेन्द्र सिंह भोले से मिला और नाम बदलने की मांग रखी।

कानपुर में पहले चरण के तहत कल्याणपुर से मोतीझील तक मेट्रो संचालित हो चुकी है। इतनी दूरी पर नौ मेट्रो स्टेशन बनाये गये हैं जिनमें एसपीएम मेट्रो स्टेशन एसपीएम हॉस्पिटल के नाम पर रखा गया। इस पर समाजसेवियों व व्यापार मण्डल के लोगों को आपत्ति है। व्यापार मण्डल के लोगों का कहना है कि इससे निजी अस्पताल एसपीएम को प्रचार प्रसार मिल रहा है और उसको इससे आर्थिक लाभ भी हो रहा है। जबकि हमारे संविधान के मुताबिक किसी भी सरकारी संस्थान का नाम किसी निजी व्यक्ति के नाम पर नहीं होना चाहिये।

इसी क्रम में रविवार को ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय की अध्यक्षता में अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले से मिला। व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन देते हुए मांग रखी कि नियमों के विपरीत नाम रखे गये एसपीएम मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जाये। इस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि पहल की जाएगी।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular