Monday, March 30, 2026
Homeकानपुर कानपुर : कुसुम योजना वन के लाभार्थी बने 14 किसान, भेजा गया...

 कानपुर : कुसुम योजना वन के लाभार्थी बने 14 किसान, भेजा गया प्रस्ताव

– निजी नलकूपों में सोलर पैनल के लिए 90 प्रतिशत सरकार दे रही अनुदान

कानपुर(हि.स.)। केन्द्र की मोदी एवं राज्य सरकार की योगी सरकार के संयुक्त अभियान के तहत कुसुम वन योजना के तहत कानपुर नेडा अब तक कुल 14 प्रस्ताव भेज चुका है। सरकार ने इस योजना को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शुरू की है। यह जानकारी शनिवार को नेडा विभाग कानपुर अतिरिक्त ऊर्जा परियोजना अधिकारी आनंद प्रकाश ने दी।

उन्होंने बताया कि यह योजना इसी वर्ष शुरू की गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 90 प्रतिशत का अनुदान सरकार दे रही है। सरकार ने इसे ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत से संचालित होने वाले निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति को कम करने तथा वहां से उत्पन्न होने वाली बिजली का दाम उपभोक्ता को देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने काम शुरू किया गया है।

कानपुर महानगर में किसानों के बीच इस योजना का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। सरकार किसानों के नलकूपों पर सोलर पैनल लगा रही है। हालांकि शासन ने नलकूपों की अभी मानक निर्धारित किया है। जिन नलकूपों में 7.50 एच.पी. की मोटर लगी है, वहां पहले इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इस योजना के लाभ के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है और विभाग से जुड़े सोलर कंपनी के वेंडर भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार कर रहें है। कानपुर के नेडा कार्यालय में भी इसका आवेदन कर सकते है। किसान का यदि विद्युत संचालित निजी नलकूप है, जिनमें 7.50 हाथ पावर से अधिक है तो वहां सोलर पैनल लगाने के लिए जो खर्च आएगा, सरकार निर्धारित योजना के मुताबिक ही अनुदान राशि देगी, जो खर्च अधिक आएगा। उसे लाभार्थी को वहन करना पड़ेगा। आवेदन के बाद परियोजना अधिकारी इसका सर्वे कराएंगे। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद उसे प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे। प्रस्ताव पास होने पर निर्धारित सोलर कम्पनी पैनल लगाएगी। पांच वर्षों तक पैनल की देखरेख भी करेगी।

कुसुम वन के लाभार्थी बने ये किसान

– कानपुर नगर के बिधनू ब्लाक के पलारा गांव निवासी विवेक चतुर्वेदी

– अमौली गांव निवासी अलका शुक्ला

– कनहर खेड़ा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार, राधेलाल, श्रवण, तिलक भान

– सरसौल ब्लॉक के कन्हाई

– खेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार

– सलेमपुर गांव निवासी संदीप कुमार

– रथोजऊपुर गांव निवासी जितेन्द्र सिंह

– खोजऊपुर गांव निवासी शिव शंकर

– हाथीपुर गांव निवासी कप्तान सिंह

– कोमवपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह

– बेहटा सकट गांव निवासी शशि प्रभा

– सरसैया गांव निवासी महेन्द्र नाथ

राम बहादुर/डॉ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular