Wednesday, February 11, 2026
Homeखेलकानपुर की सपना कश्यप बनी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की...

कानपुर की सपना कश्यप बनी उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ (हि.स.)। कानपुर की सपना कश्यप को हाथरस (उत्तर प्रदेश) में 7 से 12 मार्च तक होने वाली 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। उपकप्तान गोरखपुर की आरती यादव होंगी। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित शिविर की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने की। इसी के साथ संघ के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने टीम में चयनित खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। महासचिव डाॅ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम में 7 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल है। खिलाड़ियों ने शिविर में कड़ी मेहनत की है और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन का विश्वास है। उत्तर प्रदेश टीम में शामिल तेजस्विनी सिंह ने एशियन गेम्स- 2023 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं आकांक्षा सिंह, आरती यादव, सपना कश्यप, आफरीन, समृद्धि सिंह, आराधना त्रिपाठी भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इस टीम के मुख्य कोच लखनऊ के मो.तौहीद (अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) होंगे।

उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबॉल टीम

सपना कश्यप -कप्तान, विशाल्या (कानपुर), आरती यादव- उपकप्तान, प्रिया, निक्की, ज्योति चौहान, समद्धि सिंह, युक्ता (गोरखपुर), रितु पाल, आफरीन, खुशबू (लखनऊ), अंकिता, सुनीता, राधना, कनीज फातिमा (बस्ती), सताक्षी, तेजस्विनी सिंह, आकांक्षा सिंह, रागिनी शर्मा (एसएसबी), आराधना त्रिपाठी, मुस्कान तिवारी (अयोध्या), मुख्य कोच : मो.तौहीद (लखनऊ), कोच : अंकिता रत्न (लखनऊ), हिना खातून (बलरामपुर)।

उपेन्द्र/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular