Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : कार-ओ-बार की सजी महफिलों से पुलिस ने 61 पियक्कड़ों को...

कानपुर : कार-ओ-बार की सजी महफिलों से पुलिस ने 61 पियक्कड़ों को पकड़ा

अभियान के तहत पकड़े गए लोगों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए की कार्रवाई

कानपुर (हि.स.)। जनपद में पुलिस आयुक्त असीम अरुण लगातार आपराध नियंत्रण व भय मुक्त समाज के लिए नई-नई पहल लगातार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर में ‘कार-ओ-बार’ अभियान चलाया गया, जिसके तहत कार में शराब व महफिल सजाने वालों पियक्कड़ों की धरपकड़ की गई। पुलिस कार्यवाही के तहत एक ही रात में कार व खोले में महफिल लगाकर शराब पीने वाले 61 लोगों को पकड़ते हुए कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिण जोन में एडीसीपी दक्षिण डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में ‘कार-ओ-बार’ की सजी महफिलों को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया गया। फजलगंज एवं नजीराबाद थाना क्षेत्रों में चार खंबा चौराहा, विजय नगर चौराहा, अशोकनगर, मरियमपुर स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ‘कार-ओ-बार’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में वह लोग फसे जो सड़क पर या फिर कार के अंदर शराब पीने के शौकीन थे। इस तरह से अभियान में कुल 61 व्यक्तियों पकड़ा गया। इनके खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

‘कार-ओ-बार’ अभियान के तहत पकड़े गए पियक्कड़ों को लेकर पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि शहर में काफी स्थानों में खुलेआम शराब पी जा रही है। एक बड़ा वर्ग सड़क किनारे कार के अंदर शराब पीने का आदी है। यह नियम विरुद्ध है। साथ ही सार्वजनिक रूप से आप शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा अनवरत अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि, बुधवार को भी पुलिस ने अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 55 लोगों को पकड़ते हुए चालान किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular