Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : कांग्रेस ने घोषित किये तीन उम्मीदवार, कल्याणपुर में दुविधा बरकरार

कानपुर : कांग्रेस ने घोषित किये तीन उम्मीदवार, कल्याणपुर में दुविधा बरकरार

– गोविन्द नगर से करिश्मा, सीसामऊ से सुहैल और घाटमपुर से राजनारायण कुरील बने प्रत्याशी

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो रही हैं। इसी कड़ी कांग्रेस ने शनिवार को एक और लिस्ट जारी की जिसमें कानपुर की तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। वहीं बची हुई एक सीट कल्याणपुर पर अभी भी दुविधा बरकरार है।

कानपुर से बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी, बीएसपी समेत अन्य दल के ‘महारथी’ सियासी पिच पर उतर बल्लेबाली कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस चार सीटों पर उम्मीदवार उतारने में देरी कर रही थी। इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे। आखिरकार रविवार को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी और उसमें कानपुर की तीन सीटें रही। गोविंद नगर से करिश्मा ठाकुर, सीसमऊ से हाजी सुहैल अहमद और घाटमपुर सुरक्षित सीट से राजनारायण कुरील को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि बची हुई कल्याणपुर सीट पर अभी भी दुविधा बरकरार है, जबकि नामांकन प्रक्रिया को लेकर सिर्फ दो दिन ही बचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर सीट पर कई दावेदार एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसी के चलते पार्टी देरी कर रही है और संभावना है कि सोमवार को घोषणा होगी ताकि विरोध का समय कम रहे।

इनके जरिए कांग्रेस में आए सुहैल

सपा छो़ड़कर कांग्रेस में आए हाजी सुहैल अहमद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का करीबी बताया जा रहा है। हाजी को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। तभी से संभावना जताई जा रही थी कि सुहैल को सीसामऊ से टिकट मिल सकती है। बताते चलें कि सुहैल लंबे समय से सपा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन यहां सपा विधायक इरफान सोलंकी के चलते उनकी अनदेखी हो रही थी। हाजी से कांग्रेस से चुनाव के मैदान में आने से यहां की लड़ाई रोचक हो गई है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular