Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े को पर किया...

कानपुर : आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े को पर किया हंसिया से हमला, मौत


कानपुर । जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के असवाकपुर गांव में सोमवार शाम दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में छोटे भाई ने बड़े भाई को हंसिया से मार डाला। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक असवाकपुर गांव के जगभान सिंह का छोटे भाई आनंद सिंह से घर को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई भी की है। सोमवार शाम करीब सात बजे इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि आनंद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जगभान को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया और हंसिया से उसके सीने में ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना के बाद आरोपित दंपति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगभान को घाटमपुर सीएससी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपित दंपति की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular