कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा एक धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें आठ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से सम्बंधित जिलाधिकारी को दिया गया है। ज्ञापन में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सदस्यों की लम्बित समस्यों के निराकरण की बात कही गई है।
केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रही है। वहीं इस योजना में सहायक ग्रुप-सी, ग्रुप-बी और ग्रुप-ए लगातार कार्य करता रहता है। वहीं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा आज सरकार से आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष राज नारायण यादव ने बताया कि हमारे संघ द्वारा कुछ मांगे सरकार से की गई हैं। इन मांगों में मुख्य वेतन आयोग की रिपोर्ट एवं वार्ता के अनुसार वेतन विसंगति दूर किया जाना। वहीं इस संवर्ग में नौ वर्षों से चली आ रही कैडर रिब्यू की मांग को पूरा किया जाना मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी को दिया है। जब तक उनकी मांगें नही सुनी जाएंगी इसी तरह से समय-समय पर धरना देते रहेंगे।
