कानपुर(हि.स.)। जिले के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित एआर टॉवर में लगी आग को बुझाने का सिलसिला अभी तक चल रहा है। कार्रवाई के दौरान शनिवार को टॉवर की तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव पाया गया है। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और जिला अधिकारी विशाख जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में शनिवार को एआर टावर के तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव पाया गया है। उसके शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अग्नि शमन दस्ते के जवान पूरा प्रयास कर रहे हैं। काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका है। धुएं का गुब्बार हटाने का प्रयास जारी है।
राम बहादुर
