Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर आग: लखनऊ के बाद आगरा की पहुंची हाइड्रोलिक मशीन

कानपुर आग: लखनऊ के बाद आगरा की पहुंची हाइड्रोलिक मशीन

कानपुर (हि.स.)। जनपद के हमराज कॉम्प्लेक्स सहित छह टावरों में लगी भीषण आग में सब कुछ खाक होने के बाद भी सुलग रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने आगरा की भी हाइड्रोलिक मशीन को मंगा लिया है। अब लखनऊ और आगरा की हाइड्रोलिक मशीनों के जरिये आग पर जल्द काबू पाया जा सकता है।

अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी के पास उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स की मार्केट है। यह मार्केट हमराज कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स और एआर टावर सहित छह टावरों में फैला हुआ है, जहां पर करीब एक हजार दुकानें हैं। गुरुवार की रात 12 बजे अचानक लगी आग से धीरे-धीरे सभी छह टावर चपेट में आ गये और करीब 40 हजार करोड़ रुपये का माल जलकर खाक हो गया। भीषण आग को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन ने लखनऊ से एक हाइड्रोलिक मशीन मंगाई थी, लेकिन एक मशीन से आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में प्रशासन ने आगरा से दूसरी हाइड्रोलिक मशीन को मंगवाया और रविवार को वह भी आग बुझाने में जुट गई है।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि अब दो हाइड्रोलिक मशीनें आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं और संभावना है कि देर शाम तक आग बुझ सकती है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और दमकल सहित एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular