Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कानपुर आग: क्रेन से उतारा गया स्टेट बैंक का लॉकर

 कानपुर आग: क्रेन से उतारा गया स्टेट बैंक का लॉकर

कानपुर (हि.स.)। अनवरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग से छह टावरों की हजारों रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें जलकर खाक हो गईं। मसूद टावर के पास कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल संचालित स्टेट बैंक आफ इंडिया भी इस आग की चपेट में आ रहा था। इसको देखते हुए दमकल की टीम ने रविवार को क्रेन के जरिये बैंक का लाकर उतारा और सभी दस्तावेज व कैश भी निकाल लिए गये हैं।

बांसमंडी रेडीमेड गारमेंट बाजार के हमराज कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स और एआर टावर सहित छह टावरों में लगी भीषण आग अभी भी बुझने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को मसूद कॉम्प्लेक्स की सटी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में संचालित स्टेट बैंक आफ इण्डिया भी चपेट में आने लगा। इसको देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ दमकल की टीम ने क्रेन के जरिये बैंक के लाकर को बाहर निकाला। इसके साथ ही सभी दस्तावेज और कैश भी निकाल लिया गया।

बैंक के डिप्टी मैनेजर पीके झा ने बताया कि बैंक से सब कुछ सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी भी ग्राहक को घबराने की जरुरत नहीं है। सभी ग्राहकों को बैंक हर हाल में संतुष्ट करेगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular