Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर आईआईटी के पीएचडी का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला

कानपुर आईआईटी के पीएचडी का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला

कानपुर (हि.स.)। आईआईटी कानपुर के छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकता पाय गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत छात्र के मोबाइल एवं लैपटाप को कब्जे में लेकर पुलिस जांच के लिए भेजा है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले का राज खुल पाएगा।

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृत छात्र प्रशांत वारणसी का निवासी है। उसके पिता ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक है। वह यहां कानपुर आईआईटी में पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए आया हुआ था। काॅलेज के छात्रावास के कमरा नम्बर आठ में रहता था। मंगलवार देररात उसके सहपाठियों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो प्रशांत ने दरवाजा नहीं खोला।

आशंका होने पर छात्रों ने काॅलेज प्रशासन को खबर दी। काॅलेज प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला और फांसी के फंदे पर लटके छात्र को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने विधिवत जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और मृत छात्र के परिजनों से सम्पर्क किया। हालांकि जांच के दौरान उसके कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। उसके मोबाइल एवं लैपटाप को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उसकी मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular