Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया 25 लाख रुपया

कानपुर : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया 25 लाख रुपया

-चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, नहीं दिखा सके कागजात

-शहर के नामी गिरामी दुग्ध कंपनी का बताया जा रहा है रुपया

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई और पुलिस बराबर चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 25 लाख रुपया पकड़ा गया है, जिसमें 22 लाख रुपया शहर की नामी गिरामी दुग्ध कंपनी का बताया जा रहा है। पकड़े गये रुपयों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए गये जिसके चलते पुलिस ने आयकर टीम को जानकारी दी है।

फजलगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत चार खंबा कुआं के पास चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने होंडा अमेज कार की जब तलाशी ली तो उसके अंदर दो बैग में करीब 22 लाख रुपये मिले। पुलिस ने रुपयों से संबंधित दस्तावेजों की मांग की तो दस्तावेज नहीं दिखाये जा सके। इस पर पुलिस ने आयकर विभाग और चुनाव आयोग की स्टेटिक टीम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम पकड़े गए रुपयों के बारे में जानकारी करने में जुटी हुई है। वहीं पकड़े गए कैशियर पवन शुक्ला ने बताया कि यह रुपया आरएसपीएल फर्म के नमस्ते इंडिया का है, जिसको जमा करने के लिए बैंक में जा रहा था। फिलहाल फजलगंज पुलिस ने रुपये को सीज कर दिया है और आयकर की टीम के साथ निर्वाचन आयोग पूरे मामले की जांच करने में जुटा हुआ है।

नौबस्ता में पकड़ा गया तीन लाख रुपये

डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि रविवार की रात चेकिंग के दौरान नौबस्ता पुलिस ने तीन लाख रुपये पकड़ा। इसके बाद सोमवार को फजलगंज पुलिस ने 22 लाख रुपये पकड़ा है। दोनों थाना क्षेत्रों में पकड़े गये रुपये की जानकारी सही से नहीं मिल सकी। इसको देखते हुए चुनाव आयोग की स्टेटिक टीम और आयकर विभाग की टीम को जानकारी दी गई और टीमें अपनी कार्रवाई कर रही हैं।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular