Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः रोडवेज कंडक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुरः रोडवेज कंडक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर (हि.स.)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा में रोडवेज विभाग के कंडक्टर ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर ने बताया कि मकड़ी खेड़ा निवासी देवेन्द्र कुमार 38वर्ष पुत्र छपकी लाल रोडवेज विभाग के चुन्नीगंज कार्यालय में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी प्राइमरी में शिक्षक है। गुरुवार रात देवेन्द्र ने कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular