Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः मंदिर परिसर में लहूलुहान मिला साधु, खुद का काटा गला

कानपुरः मंदिर परिसर में लहूलुहान मिला साधु, खुद का काटा गला

कानपुर(हि.स.)। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोपालेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु लहूलुहान पाया गया। उसका गला धारदार हथियार से कटा हुआ है। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। साधु ने स्वयं ही अपना गला काटा है, उसका कहना है कि वह अब जीना नहीं चाहता है।

नन्दी बाड़ा का सन्त नरेश दीक्षित (40) गोपालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रहने वाले एक पुजारी के पास आता-जाता है। वह बुधवार की रात को भी आया था। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु लहूलुहान पाया गया। यह देखकर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि नरेश दीक्षित ने स्वयं हीअपना गला काटा है, वह जीना नहीं चाह रहा था। फिलहाल वर्तमान समय में उसका उपचार चल रहा है, चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular