Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः बेकाबू ट्रक की टक्कर से दम्पत्ति की मौत

कानपुरः बेकाबू ट्रक की टक्कर से दम्पत्ति की मौत

कानपुर (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र में ब्रम्हदेव मंदिर के सामने सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दम्पत्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर परिवार के सदस्यों को खबर देने के बाद, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

कानपुर नगर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित तिवारीपुर गांव निवासी राहुल कुमार यादव उम्र लगभग 34वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र यादव सोमवार सुबह अपनी 22वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के साथ मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए घर से निकला था। महराजपुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हदेव मंदिर के पास फतेहपुर की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक ने उसकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया और उसके पति राहुल की हालत नाजुक होने की वजह से उपचार शुरूकर दिया लेकिन उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना राहुल के परिजनों को खबर दी और दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular