Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः बिल्डिंग में शार्टसर्किट से लगी आग

कानपुरः बिल्डिंग में शार्टसर्किट से लगी आग

कानपुर (हि.स.)। बजरिया थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक बिल्डिंग में शार्टसर्किट से आग लग गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची अग्नि शमनकर्मी कई दमकल वाहनों के साथ पहुंचे और आग को बुझाना शुरू कर दिया। आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस भी मामले की जांच के लिए पहुंची।

बजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाला रोड के पास एक बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी उस समय हुई जब बिल्डिंग की खिड़की से धुएं का गुब्बार उठते हुए आसपास के घरों में पहुंचने लगा। लोगों ने आग का विकरालरूप देखकर शोर मचाया तो पूरी बिल्डिंग में आग लगने की खबर होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तत्काल अग्नि शमन दस्ते के लोग दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे और आग को काबू में करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया।

पुलिस की जांच में आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्टसर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि आग लगने की स्पष्ट वजह अग्नि शमन दस्ते की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगी। आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular