Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः दलाल गौरव जायसवाल के ठिकाने पर जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा

कानपुरः दलाल गौरव जायसवाल के ठिकाने पर जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा

कानपुर (हि.स.)। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और आयकर विभाग ने दलाल गौरव जायसवाल के कलक्टरगंज के पुरानी दाल मंडी स्थित ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान जांच एजेंसी को महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे हैं। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी गौरव जायसवाल को अपने साथ लेकर गई है।

जीएसटी इंटेलिजेंस और आयकर विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसके भाई ने पुष्टि की कि जांच एजेंसी भाई को अपने साथ ले गई है। सूत्रों ने बताया कि गौरव जायसवाल प्लास्टिक और मटर की दलाली करता था। इसके साथ ही बोगस कंपनियां बनाकर कारोबारियों के कालेधन को सफेद भी करता था। कारोबारियों के मुताबिक गौरव मटर और प्लास्टिक की पन्नी की दलाली के साथ फर्जी इनवाइस बेचने और हवाला के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। इसी के चलते यह छापेमारी हुई। जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से स्थानीय दाल मंडी में हड़कंप मचा हुआ है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular