Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाजी गन हाउस के संचालक व पूर्व सुभासपा अध्यक्ष के खिलाफ 25...

काजी गन हाउस के संचालक व पूर्व सुभासपा अध्यक्ष के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित

असलहा तस्करी में संलिप्तता हुई थी उजागर

आजमगढ़ (हि.स.)। असलहा तस्करी में काजी गन हाउस के फरार संचालक व सुभासपा नेता काजी मोहम्मद अरशद की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन भी किया है।

बीते 27 अक्टूबर की रात यूपी एटीएस व आजमगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से बिलरियागंज थाना के फलानगर बिलारियागंज निवासी अफताब आलम व पतिला गौसपुर निवासी मैनुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया था। मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित असलहा बरामद कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। वहीं घटना में शामिल रहे बच्चे लाल लोहार निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर को भी 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, लेकिन असलहाें व कारतूसों की सप्लाई में संलिप्त काजी गन हाउस का संचालक अरशद मोहम्मद काजी लगातार फारर चल रहा है। पुलिस ने उसके गन हाउस को भी सीज कर दिया है। वहीं लगातार फरार चल रहे काजी गन हाउस के संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अक्टूबर माह में एटीएस और आजमगढ़ पुलिस ने असलहा तस्करी का भंडाफोड करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन चौथा आरोपी काजी गन हाउस का संचालक आज तक फरार चल रहा है। जिसके बाद हमारी तरफ से उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन भी किया गया है।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular