लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उन नवजवानों के लिए खुशखबरी है, जो पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं। राज्य सरकार उप्र पुलिस में कांस्टेबल जीडी और फायरमैन के कुल 35,700 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन-2023 जल्द ही जारी किया जाएगा।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट के जरिए दी थी। मंत्री के इस ट्वीट के बाद नौजवानों को यह उम्मीद है कि उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2023 की तैयारियां जोरों पर हैं।
उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदनकर्ताओं को कम से कम बारहवीं पास होना चाहिए। फायरमैन पदों के लिए 12वीं पास होने के साथ जरूरी पात्रता भी होनी चाहिए। उप्र पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लम्बाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लबाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। यूपी पुलिस भर्ती-2023 के नोटिफिकेशन में इससे जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
दीपक
