मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने एक कांस्टेबल पर बाइक पर डंडा मारकर महिला को गिराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गंगानगर के कसेरू बक्सर का रहने वाला अली मोहम्मद अपनी पत्नी कमरूनिंशा के साथ शनिवार की दोपहर को मेरठ से हापुड़ की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इसी दौरान हापुड़ रोड पीएसी के निकट चेकिंग कर रहे एक कांस्टेबल ने बाइक को रुकने का इशारा किया। इससे पहले अली मौहम्मद बाइक रोकता कांस्टेबल ने उसकी बाइक में डंडा मार दिया जिससे घबराकर बाइक पर बैठी कमरूनिंशा नीचे गिर गई। इसी दौरान बराबर से गुजर रहे एक ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना में अली मौहम्मद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जहां ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चेकिंग कर रहा कांस्टेबल भी रफूचक्कर हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जैसे-तैसे हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। खरखौदा थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने कांस्टेबल द्वारा बाइक में डंडा मारे जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण बने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया
कांस्टेबल के डंडा मारने से बाइक से गिरी महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत, हंगामा
RELATED ARTICLES
