Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा कार्यालय में मायावती ने अर्पित की पुष्पांजलि

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा कार्यालय में मायावती ने अर्पित की पुष्पांजलि

लखनऊ(हि.स.)। बामसेफ, डीएस- फोर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इससे पहले मायावती ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। मायावती ने कहाकि बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर उन्हें यहां हुक्मरान समाज बनाने के लिए बामसेफ, डीएस4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। उन्हे नमन कर रहे सभी अनुयाईयों का तहेदिल से आभार।

आगे लिखा है कि देश में खासकर उप्र के लोगों ने यहां चार बार अपनी पार्टी की सत्ता प्राप्त करके यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है, जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं। इसीलिए यह अभियान हर कीमत पर जरूर जारी रहना चाहिए। यही आज के दिन का संदेश है और इसी संकल्प के साथ कार्य भी करना है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि बहुजन समाज आज़ादी के बाद 75 वर्षों में अपना संवैधानिक व कानूनी हक मांगते हुए थक गए। अब उन्हें पूरी ताकत के साथ ’हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुट जाना होगा। प्रदेश में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा हो सकती है, जिसमें सफलता उम्मीद की नई किरण साबित होगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular