Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस सरकार रिपीट होने से विकास की बढ़ेगी गति : बलराम यादव

कांग्रेस सरकार रिपीट होने से विकास की बढ़ेगी गति : बलराम यादव

थके-मांदे कार्यकर्ताओं से भाजपा नहीं ला सकती परिवर्तन

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान रहा असफल

जयपुर/अजीतगढ़। कांग्रेस के युवा नेता एवं श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने कहा कि भाजपा में अंतरकलह सार्वजनिक है। राजस्थान में भाजपा आज तक अपना कोई लीडर तय नहीं कर पाई और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी में सीएम दावेदार का कोई फेस सामने नहीं है। वहीं भाजपा जितने भी अभियान चला रही है वह असफल साबित हो रहे हैं। चाहे जनाक्रोश अभियान हो, परिवर्तन यात्राएं हो, सभी औंधे मुंह गिर रहे हैं वहीं। भाजपा अपने अंतरकलह से भी उबर नहीं पा रही है।
यह बात आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे बलराम यादव ने कहीं। यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताते हुए दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार अपने काम और कार्यकर्ताओं के बूते रिपीट होगी। बलराम यादव बोले, पीएम मोदी के बार-बार राजस्थान आने से स्पष्ट है कि भाजपा की हालत पतली है और यहां के लीडर्स के बूते भाजपा कहीं टक्कर में नहीं है, इसलिए पीएम मोदी मजबूरन बार-बार राजस्थान आ रहे हैं। बलराम यादव ने पीएम मोदी को मुखातिब होते हुए कहा कि
प्रधानमंत्रीजी ज़मीनी हकीकत ये है कि राजस्थान में आपकी पार्टी के परिवर्तन का संकल्प कार्यकर्ताओं को भी तरस गया है। यहां आपका नेता ही तय नहीं है, हर नेता के अपने थके-मांदे चुनिंदा कार्यकर्ता हैं, पांडाल सूने हैं, कुर्सियां खाली हैं, अश्लील नृत्यों से भी भीड़ नहीं जुट रही और आपस में जूतमपैजार मची है।

कांग्रेस शासन में प्रदेश विकास पथ पर

जनसेवक बलराम यादव बोले, पूर्व की जनाक्रोश यात्राएं सिर्फ भाजपा के आक्रोश तक सीमित रही हैं और ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन औंधे मुंह गिर चुका है.. फिर भी आप परिवर्तन जैसी गलतफहमी के शिकार हैं..?? चौतरफा विकास के द्वार खुलने के लिए राजस्थान आपका इंतजार नहीं कर रहा, गहलोत सरकार के शासन में प्रदेश पहले से ही विकास के पथ पर अग्रसर है एवं कांग्रेस सरकार के रिपीट होने से विकास की यह गति और तेज होगी।

कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान

वहीं बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं को ताकीद करते हुए कहा कि हमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक चुप नहीं बैठना, मैदान में रहकर विपक्षी शक्तियों से मुकाबला करते हुए जन सामान्य को रिलीफ पहुंचाते रहना है। साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को घर-घर पहुंचा कर जनता को राहत प्रदान करना होगा। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बलराम यादव को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कांग्रेस सरकार रिपीट होने से विकास की बढ़ेगी गति : बलराम यादव

RELATED ARTICLES

Most Popular