Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी, जनता डाक्टर बनकर कर रही इलाज: केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी, जनता डाक्टर बनकर कर रही इलाज: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी है। जनता डाक्टर बनकर कांग्रेस का इलाज कर रही है।

श्री मौर्य ने कहा कि जैसे-जैसे बीमारी दूर हो रही है, वैसे ही राष्ट्रीय समस्या दूर हो रही है। जैसे श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 स्वाहा लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है। राजनीतिक जागरूकता से सर्व समाज आगे बढ़ रहा है, जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में हिस्सेदारी मांगना और प्राप्त करना उनका अधिकार है।

कहा कि भाजपा के इस निर्णय से विपक्ष में बौखलाहट है। भाजपा ने सर्व समाज को राजनीति में उनकी हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular