Saturday, March 21, 2026
Homeअन्यकांग्रेस यूपी में चलाएगी जयभारत जनसंपर्क अभियान : प्रियंका गांधी

कांग्रेस यूपी में चलाएगी जयभारत जनसंपर्क अभियान : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को बधाई दी। प्रियंका ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ”जयभारत जनसंपर्क अभियान” चलाएगी। इस अभियान के तहत उप्र के गांव-गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों, किसानों को कांग्रेस सम्मानित करेगी और प्रत्येक प्रदेशवासी को देश को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देगी।

प्रियंका ने कहा कि हमारे देश के लाखों नायकों, करोड़ों देशवासियों ने सर्वोच्च बलिदान देकर आज के दिन देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाई थी। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद इन 75 वर्षों में हमारे महान देश ने बहुत प्रगति की और दुनिया के पटल पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को शक्तिशाली बनाने में हमारे किसानों, जवानों, मेहनतकश मजदूरों, युवाओं, वैज्ञानिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों, महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ये सभी बधाई के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular